सिवनी के पीएम श्री स्कूल आदेगांव में कुछ छात्रों से पैसे लेकर नक़ल कराए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार को एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि यह उन विद्यार्थियों के साथ खुला अन्याय है जो ईमानदारी से मेहनत कर परीक्षा देते हैं। मामले को लेकर एनएसयूआई प्रतिनिधियों ने सहायक आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।