धरियावद: जूना बोरिया में वन विभाग की कार्रवाई से गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, विधायक ने वन विभाग को दिया अल्टीमेटम
जूना बारिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत वैली फल क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एक गरीब परिवार का निर्माणाधीन मकान तोड़े जाने,महिलाओं के साथ मारपीट करने और सामान को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। पीड़ित पवन नाथ (45) ने बताया कि उनका मकान सरकारी योजना के तहत जियो टैगिंग के बाद