किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा में 5 महीने में 11 खाद नमूने फेल, विभाग ने ₹9,30,000 का लगाया जुर्माना
Kishangarhbas, Alwar | Jun 8, 2026
खैरथल तिजारा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जिले में जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की है। जनवरी 2026 से मई 2026 तक जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए 48 नमूने में से 11 नमूने सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन पर भारी जुर्माना लगाया गया है।