शाहबाद: मंगला दीन की कोठी के पीछे पराली में लगी आग, फायर ब्रिगेड को किया गया बुलाया
शनिवार को शाम 4:00 बजे मंगला दीन की कोठी के पीछे पराली में अचानक आग लग गई। आग लग जाने के बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया लेकिन कुछ दूर पर मौजूद कंबाइन मशीन ने आग वाले स्थान के चारों तरफ कंबाइन मशीन चलानी शुरू कर दी जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई। दूसरी तरफ सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।