मऊरानीपुर: मऊरानीपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे लाइन पर काम कर रहे मजदूरों ने शव देखकर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जांच में जुटी है।