गीडा इलाके के पिपरौली कस्बा के चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास से चोर बाइक को चुरा ले गए। पिपरौली बाजार निवासी देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देशी शराब के दुकान पर अपनी बाइक खड़ी किए थे। बाजार करने बाद जब वहा पहुंचे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।