ग्वालियर गिर्द: चेकोबरी इंडस्ट्रीज में अवैध रूप से संग्रहित 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले, मामला दर्ज
गैस सिलेंडर की मारामारी और महंगाई के चलते इन दिनों जमकर कालाबाजारी हो रही है।कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।सोमवार दोपहर ये कार्रवाई की गई इसमें करीब 77 कमर्शियल गैस सिलेंडरों को जप्त किया गया।यह सिलेंडर इंडस्ट्रियल एरिया में की गई जांच के दौरान एक कंपनी से जप्त किए गए हैं।