धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गल्ला खेड़ी में सास-बहू के झगड़े में सास ने निगला जहर, बहू ने लगाई खुद को आग
Dhampur, Bijnor | Jun 11, 2026 सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्ला खेड़ी में सास बहू के मध्य आपसी झगड़े के दौरान सांस मिथलेश देवी ने जहर का सेवन कर लिया तो बहू प्रियांशी यादव ने खुद को आग लगा ली। दोनों की हालत नाजुक होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।