पूरनपुर: रुरिया गुरुद्वारा के बाहर लगा भिंडरा वाला का पोस्टर गायब,सिख समाज ने पोस्टर फाड़े जाने पर जताई नाराजगी
पूरनपुर खुटार हाईवे रुरिया गुरुद्वारे के बाहर जरनल सिंह भिंडरावाला का पोस्टर काफी समय से लगा हुआ था। शिकायत के बाद बीते रविवार को सीओ आलोक सिंह और नयाव तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने पहुंचकर गुरुद्वारा कमेटी से भिंडरावाला का पोस्टर हटाने को कहा था। इसके बाद कमेटी के अलावा सिख समाज के दर्जनों लोगों ने गुरुद्वारा में बैठक की ओर पोस्टर ना हटाने का निर्णय लिया था।