सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा पटोरी बाजार के गणेशस्थान के पास मंगलवार को जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार आमरण अनशन पर बैठ गए। भारतमाला योजना के तहत फोरलेन सड़क निर्माण में आने वाली जमीन और घरों का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से नाराज लोग दो दिन से बाजार बंद किया हुआ है।