बिहरा पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर रविवार को प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक तेजनारायण यादव व सहायक पर्यवेक्षक रमेश शर्मा की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया.