सत्तर कटैया: जमीन का मुआवजा और घर खाली करने के लिए 6 माह का समय देने की मांग को लेकर बिहरा पटोरी बाजार दूसरे दिन भी रहा बंद
भारतमाला परियोजना के तहत बिहरा पटोरी बाजार पर अधिग्रहण किये गये जमीन का मुआवजे व घर खाली करने के लिए छह माह का समय देने की मांग को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी बिहरा पटोरी बाजार बंद कर प्रदर्शन किया गया. व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से अपनी अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन किया.