अररिया: बाबाजी कुटिया में कल से रामायण पाठ और मंगलवार से शुरू होगा महाअष्याम
Araria, Araria | Apr 5, 2026 अररिया के पनार नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध बाबाजी जी कुटिया बजरंगबली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाअष्टयाम का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा शहर भक्ति की माहौल में डूबा हुआ है।