सराड़ा: बीएसएफ व पुलिस के जवानो ने सराड़ा मे चुनावों के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च,इलाकों में बढ़ाई सतर्कता
सराड़ा मे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की जा रही है।इसी के तहत मंगलवार को सराड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल बिश्नोई व सराड़ा थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में सराड़ा मे व थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव में मुख्य बाजार से होते हुए गांव में बीएसएफ व पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला।