सराड़ा: हनुमान मन्दिर परिसर चावण्ड मे राजस्थान दिवस पर भूरिया नृत्य की मची धूम,मतदान अवश्य करने का दिया संदेश
Sarada, Udaipur | Mar 31, 2024 राजस्थान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन सलूंबर व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ।चावण्ड में हनुमान मन्दिर परिसर मे 15 सदस्यीय दल द्वारा भूरिया नृत्य की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मतदाताओ को जागरूक करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।