सराड़ा: मीणा समाज की समाज सुधार को लेकर कछोटा भागल में हुई बैठक
मीणा समाज की समाज सुधार को लेकर बैठक कछोटा भागल में रविवार को हुई।जिसमें समाज की विभिन्न कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया।समाज में व्याप्त बाल- विवाह,शराब पीना,दापा प्रथा सभी प्रकार की कुरीतियों पर विचार विमर्श कर समाजजनो ने विचार प्रकट किये।बैठक मे गाँव के मोतीबीरों ने समाज की दशा और दिशा को शिक्षा की ओर बढ़ाने की बात कही।बैठक मे कई समाजजन मौजूद रहे।