सराड़ा: चनावदा में सदियों से चली आ रही नेजा लूटने की परंपरा आज भी कायम, सप्तमी के दिन आज एक दिवसीय मेले का हुआ आयोजन
चनावदा में सप्तमी के दिन आज रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ।मेले में आस पास के दर्जनों गांवों से सैंकडों लोगो की भीड उमड़ी।जमकर खरीदारी की।लोगो ने गैर खेलने व देखने का आनंद लिया।सेमल के पेड़ पर नेजा लूटने के लिए जी तोड परिश्रम किया।शाम करीब चार बजे बाद सेमल के पेड़ से नेजा लूटने की रस्म शुरू हुई।विक्रम ने पेड़ से नेजा खोला।