शिकोहाबाद: गुंजन चौक पर अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
गुंजन चौक पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फरिया कोटला निवासी श्याम कुमार और उनका पुत्र संदीप घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से अपनी ससुराल शिकोहाबाद जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।