सोनबरसा: सोनबरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिलरा पुल पर 115 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
सोनबरसा: शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने को लेकर सोनबरसा थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 115 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शराब ढुलाई में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार पुअनि दिग्विजय सिंह गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है.