तिलौथू: 24 घंटे बाद तिलौथू के सोन डीला से मिला उदय पासवान का शव, तीन युवकों और एक महिला की सतर्कता से हुई बरामदगी
24 घंटे बाद तिलौथू के सोन डीला से मिला उदय पासवान का शव, तीन युवकों और एक महिला की सतर्कता से हुई बरामदगी रोहतास थाना क्षेत्र के ढेलाबाद निवासी 52 वर्षीय उदय पासवान का शव सोन नदी में डूबने के करीब 24 घंटे बाद तिलौथू के सोन डीला से बरामद किया गया। लोगों ने नदी में शव तैरता देखा और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।