हरसूद: एक मुस्लिम युवक गौ माता की सेवा के लिए लोगों को कर रहा है जागरूक
Harsud, Khandwa | May 22, 2026 गौ माता की सेवा के लिए लोगों को जागरूक करता एक मुस्लिम युवक शुक्रवार को फीलगुड चौराहा सहित अनेक स्थानों पर नजर आया। सलमान पठान नामक उक्त युवक शुक्रवार को अपने शरीर पर पोस्टर लगाकर गौ माता की सेवा के प्रति नया नया हरसूद छनेरा सहित आसपास के ग्रामों के लोगों को जागरुक करते हुए फीलगुड चौराहे पर नजर आया।