बरेली: लापता बेटे की तलाश में भटकी मां पर चाकू से हुआ हमला, SSP बरेली से इंसाफ की गुहार लगाई
बरेली में इंसाफ की गुहार लगाती एक मां की दर्दभरी कहानी सामने आई है। किला थाना क्षेत्र के वाकरगंज नई बस्ती की रहने वाली रासरा का आरोप है कि उनका बेटा अयान 11 अप्रैल से लापता है, जिसकी तलाश में वह परिवार के साथ लखनऊ, मुरादाबाद और बरेली तक रेलवे स्टेशनों पर भटकती रहीं और कई रातें स्टेशन पर गुजारनी पड़ीं। इसी बीच महिला ने अपनी बेटी गुलशन और दामाद पप्पू पर गंभीर