बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने किसान को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। आपको बताते चले बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है।