मनोहरथाना: आंवलहैड़ा में 18 वर्षीय युवक की प्रेस करते समय करंट लगने से हुई मौत, मां हुई अचेत
आंवलहेडा निवासी राजू उम्र रेदास को शाम को सीएचसी लाया गया। जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया।उसके बाद परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं चाहते हुए पी एम नहीं करवाया गया और उसे ले गए।उसी समय चिकित्सालय में मौजूद मृतक की मां फूलाबाई पुत्र की हालत देख कर वहीं अचेत हो गई। जिसे चिकित्सा कर्मियों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरु किया।