रानीगंज: 28 जुलाई से लापता 3 बच्चों को रानीगंज और सूरत पुलिस ने बरामद कर रिश्तेदारों को किया सुपुर्द
रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर गांव से 28 जुलाई को लापता हुए तीन बच्चे गुजरात के सूरत शहर में मिल गए हैं। रानीगंज और सूरत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज हुड्डा ने इसकी पुष्टि की है। बच्चों के परिजनों ने 28 जुलाई को रानीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती तलाश के द