शिवपुरी नगर: राजापुर में 20 साल पुरानी रजिस्ट्री लेकर SP ऑफिस पहुंचा किसान; दबंगों पर लगाया धीरे-धीरे खेत सरकाने का आरोप
शिवपुरी जिले के ग्राम राजापुर निवासी रघुराज सिंह लोधी अपने साथियों के साथ न्याय की गुहार लगाने आज गुरुवार की दोपहर ढाई बजे सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। रघुराज का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग पिछले दो सालों से उनके वैध मालिकाना हक वाली ज़मीन पर धीरे-धीरे अपना अवैध कब्ज़ा बढ़ाते जा रहे हैं।