कर्वी: चित्रकूट में सड़क निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार ने खुदाई के बाद अधूरा काम छोड़कर जलभराव से लोगों को किया परेशान
चित्रकूट के वार्ड नंबर 20 में बिजली पासी तिराहा से कच्ची छावनी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार 15 दिन पहले सड़क खोदकर छोड़ दी गई, जिससे गड्ढे और टूटी पाइपलाइन के कारण मार्ग तालाब बन गया। लोगों ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रशासन से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है।