सत्य और अहिंसा के अग्रदूत महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
टाउन हॉल से अंबेडकर चौक तक हुई इस पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को नमन कर सभी ने स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान_रायपुर #नशामुक्तभारत #रायपुर #SevaSankalpAbhiyan
@governorchhattisgarh
16 views | Raipur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026