भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता शुभम मंडल ने रांची के राज भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शनिवार को मुलाकात की और जन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उनका मुख्य फोकस गोड्डा कॉलेज के भूमि का फॉरेस्ट क्लियरेंस करना और संथाल परगना में हो रहे अवैध घुसपैठ की रोकथाम को लेकर था ।