लोहरदगा: बढ़मारा गांव में वज्रपात से अधेड़ की मौत, हाथी से ग्रामीणों में दहशत
लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़मारा गांव में विगत मंगलवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। बढ़मारा गांव निवासी स्वर्गीय किशुन भगत के पुत्र जगदीश भगत 50 वर्ष मवेशी को चराकर वापस घर लौट रहे थे, तभी बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।स्वजनों ने बुधवार शाम 5 बजे तक रो-रोकर अंतिम संस्कार किया।