सिंगरौली: एसपी कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय साइबर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला एसपी कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। जिले के समस्त थानों में पदस्थ साइबर ऑपरेटर्स ने भाग लिया।