झालरापाटन: झालावाड़ जनाना अस्पताल में मोबाइल चोरी, बहन की डिलीवरी कराने आए युवक का फोन हुआ गायब
झालावाड़ के जनाना अस्पताल से बुधवार को एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। युवक अपनी बहन की डिलीवरी करवाने के लिए अस्पताल आया था।अस्पताल प्रभारी भीम सिंह ने 1बजे बताया कि खिलचीपुर निवासी बंटी दो दिन पहले अपनी छोटी बहन की डिलीवरी के लिए जनाना अस्पताल आया था। बुधवार सुबह जब वह अस्पताल के बाहर सो रहा था, तभी किसी चोर ने उसकी जेब से मोबाइल चुरा लिया।