मुंगेर: कल्यानचक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, गंगा में डूबने से हुई 3 मासूमों की मौत पर पीड़ित परिजनों से मिले
Munger, Munger | May 23, 2025 बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम 5:00 मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यांचक गांव पहुंचे. पिछले दिनों कल्यांचक के रहने वाले संजय यादव की तीन संताने गंगा में स्नान के दौरान डूब गए. तीन मासूमों के आकस्मिक निधन के बाद आज तेजस्वी यादव पीड़ित संजय यादव के परिवार से मिलने पहुंचे