मुंगेर: जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह: जर्जर उत्तरी किला गेट की ₹10 लाख 27 हजार 300 से होगी मरम्मत
Munger, Munger | May 22, 2025 गुरुवार शाम 4:00 जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तरी किला गेट के जर्जर होने की सूचना प्रायः प्राप्त हो रही थी, जिसे गंभिरता से लेते हुए उसके मरम्मती के लिए विभाग को लगातार पत्राचार किया जा रहा था। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित घोषित स्मारक मुंगेर किला के जर्जर होने के पत्र को गंभिरता से लिया गया तथा तत्काल उसकी मरम्मती कराने हेतु आवंटन स्वीकृत कर दिया गया है।