मढ़ौरा: शिवगंज से मढ़ौरा तक मुख्य मार्ग पर गिरे कई पेड़, वन विभाग कार्रवाई में जुटा
Marhaura, Saran | Apr 30, 2026 प्रखंड के शिवगंज से मढ़ौरा तक मढ़ौरा छपरा मुख्यपथ पर दर्जनो पेड़ के गिरने से आवागमन प्रभावित रहा जबकि वन विभाग की टीम कार्यवाई में जुट गयी है। गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के कई जगहों पर आंधी पानी के कारण बड़े बड़े पेड़ गिरे है जिससे रास्ता प्रभावित हुआ है वन विभाग की टीम कटाई छटाई कर रही है।