ग्राम पंचायत ककरौआ ठुनी में आज शनिवार 1:00 बजे भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जन-मन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कामता–रघुवीर लोधी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी,ने ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर नवीन आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ किया।