वारिसलीगंज: विधायक अनीता ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, वारसलीगंज में नए स्कूल और सुविधाओं के विस्तार की मांग की
वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनीता ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और नई शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की।यह शिष्टाचार मुलाकात पटना में हुई, जिसमें विधायक अनीता ने वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की।