जगदलपुर: आरपीएफ जगदलपुर ने यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर किया सुपुर्द, यात्री ने व्यक्त किया आभार
जगदलपुर में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18447 के कोच B2, बर्थ संख्या 21 में एक बैग छूट गया है। सूचना प्राप्ति के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जे. मुरली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:44 बजे आगमन के समय बैग को सुरक्षित बरामद लिया।