नीमडीह: पितकी में चल रहे राधा गोविंद नाम संकीर्तन में उमड़ रही भक्तों की भीड़
नीमडीह प्रखंड के पितकी गांव स्थित पुराना हरि मंदिर में 16 प्रहर व्यापी श्री श्री सार्वजनिक अखंड राधा गोविंद नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक राधा गोविंद नाम संकीर्तन महिला मंडली की ओर से किया जा रहा है. कीर्तन के दूसरे दिन बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ राधा गोविंद नाम सुनने के लिए उमड़ी.