सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव भैंसवाल में नशा मुक्ति चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों और खास तौर पर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों और दूरगामी दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए स्वस्थ, सुरक्षित, अनुशासनात्मक और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।