हरदोई: खाद वितरण में सचिव को जेल भेजे जाने पर शहीद उद्यान में कर्मचारियों ने धरना दिया, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2024 उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले यह धरना हरदोई शहर के शहीद उद्यान में किया जा रहा है।रविवार को दोपहर 1 बजे धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि फतियापुर के सचिव सूरजबली पर जो एफआईआर दर्ज की गई और उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वह सरासर गलत है।किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नही है 30 बोरी का जो आरोप लगा है वह रिलीवर को हैंडओवर कराई गई।