अररिया: जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
Araria, Araria | May 28, 2026 अररिया जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में आज ईद-उल-अज़हा बकरीद की नमाज़ पूरी अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ पड़ी। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएँ मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।