नावकोठी: चकमुजफ्फर प्लस टू स्कूल में सखी सहायता डेस्क की स्थापना, छात्राओं को स्वास्थ्य किट वितरित
चकमुजफ्फर प्लस टू स्कूल में गुरुवार को सखी सहायता डेस्क की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन हेड मास्टर एवं चिकित्सक तथा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया।