हुज़ूर: बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे अवधपुरी स्थित खजूरी कला हाउस प्रोजेक्ट देखने
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन ने मंगलवार को अवधपुरी स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर ठेकेदार और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।