बारुन: मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए
लगातार बढ़ रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इसी कड़ी में बारुण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोननगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान और राजकीय मध्य विद्यालय सोननगर में विशेष अग्निशमन जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।