अम्बाला: थाना सेक्टर 9 पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 थाना सेक्टर 9 क्षेत्र की महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पन्न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार उसकी शादी 2015 को थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ससुराल में उसके साथ उसके जेठ और ससुर ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। वर्ष 2020 वह अपने मायके में रह रही है।