अम्बाला: अंबाला शहर सिविल अस्पताल में 10 मार्च को चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार,चोरीशुदा सामान बरामद–सृष्टि गुप्ता एएसपी
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में 10 मार्च को चोरी की वारदात सामने आई थी। जिसमें अंबाला पुलिस ने कारवाई करते हुए 6 महिलाओं और 1 पुरष कुल 7 आरोपियों को गिरफतार किया है।आज जानकारी देते हुए एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया गया है।सीआईए 1 के हाथ यह सफलता लगी है। बलदेव नगर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।