हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पत्थरवाली रोड श्मशानघाट के पीछे सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 1 अभियुक्त को पत्थरवाली रोड शमशानघाट के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे 300/- रूपये नगद व पर्चा सट्टा पेन बरामद हुए हैं।