दुधि: NCL दुद्धीचुआ से चोरी की केबल बरामद, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 टुकड़े केबल किए ज़ब्त
शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो टुकड़े केबल भी बरामद की है।बता दे कि कोयला खदान में चलने वाली इलेक्ट्रिक शावेल मशीन से उच्च क्षमता भार वहन करने वाले डंपरों में कोयला लोड किया जाता है। बीते दिनों 14 नंबर शावेल मशीन की केबल काट कर चोरी कर लिया था।