कवर्धा: हरीन छपरा में 05 एकड़ से अधिक गन्ने की खेत में लगी भीषण आग,दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू,किसानो को हुआ लाखो रु नुकसान
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हरिन छपरा का है। जहा 05 एकड़ से अधिक गन्ने की खड़ी फसल में अज्ञात कारण के चलते भीषण आग लग गई।जिसकी चपेट में आने से पूरा गन्ना की फसल जलकर खाक हो गया है।जिससे किसानों को लाखो रूपयो का नुकसान हुआ है।मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।आग लगने के कारण का पता नही चल पाया।